बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव रविवार को सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रविवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। लालू ने कहा कि हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) परेशान हैं इसलिए वह बिहार में 'जंगल राज' की बात कर रहे हैं।